गुरुवार, ३० जानेवारी, २०१४

आधा है चंद्रमा रात आधी...





आधा है चंद्रमा रात आधी (२)
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाकात आधी
आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाकात आधी
आधा है चंद्रमा...

पिया आधी है प्यार की भाषा
आधी रहने दो मन की अभिलाषा  (२)
आधे छलके नयन, आधे ढलके नयन
आधी पलकों मे भी है बरसात आधी
आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाकात आधी
आधा है चंद्रमा...

आस कब तक रहेगी अधुरी
प्यास होगी नही क्या ये पूरी  (२)
प्यासा प्यासा पवन, प्यासा प्यासा गगन
प्यासे तारो की भी है बरसात आधी
आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाकात आधी
आधा है चंद्रमा...

सूर आधा है शाम का आधा
रहा राधा का प्यार भी आधा  (२)
नैन आधे खिले, होठ आधे हिले
रही पल मे मिलन की वह बात आधी
आधा है चंद्रमा रात आधी
रह ना जाये तेरी मेरी बात आधी, मुलाकात आधी
आधा है चंद्रमा...

गीतकार: भरत व्यास
संगीतकार: सी रामचंद्र
गायक-गायिका: महेंद्र कपूर, आशा भोसले
चित्रपट: नवरंग

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत: