मंगळवार, ११ जून, २०१३

जिंदगी के सफर में गुजर जाते है जो मकाम...




जिंदगी के सफर में गुजर जाते है जो मकाम
वो फिर नही आते...वो फिर नही आते.....   -२

फूल खिलते है, लोग मिलते है   -२ मगर
पतझड में जो फूल मुरझा जाते है
वो बहारों के आनेसे खिलते नही
कुछ लोग इक रोज जो बिछड जाते हैं
वो हजारों के आने से मिलते नही
उम्र भर चाहे कोई पुकारा करे उनका नाम
वो फिर.......

ऑंख धोखा है, क्या भरोसा है -२ सुनो
दोस्तोंशक दोस्ती का दुश्मन है
अपने दिल में इसे घर बनाने ना दो
कल तडपना पडे याद मे जिनके
रोक लो रूठकर उनको जाने ना दो
बाद में प्यार के चाहे भेजो हजारों सलाम
वो फिर....

सुबह आती है, रात जाती है -२ युँ ही
वक्त चलता ही रहता है रूकता नही
एक पल में ये आगे निकल जाता है
आदमी ठीक से देख पाता नही
और परदे पे मँजर बदल जाता है
एक बार चले जाते है जो दिन-रात सुबह-शाम
वो फिर नही आते....

गीतकार: आनंद बक्षी
संगीतकार: आर डी बर्मन
गायक: किशोर कुमार
चित्रपट: आपकी कसम

कोणत्याही टिप्पण्‍या नाहीत: